कृष्ण जन्मोत्सव 2025

कृष्ण जन्मोत्सव 2025

यादव समाज रविवार को धूमधाम से मनायेगा कृष्ण जन्मोत्सव

शहर विधायक अतुल भंसाली तथा बालोतरा कलेक्टर सुशील यादव होने अतिथि

यादव समाज जोधपुर अध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि 17 अगस्त 2025 रविवार को कृष्ण जन्मोत्सव गांधी शांति प्रतिष्ठान में सुबह 10:00 बजे मनाया जाएगा। कृष्ण जन्मोत्सव समारोह में शहर विधायक माननीय अतुल भंसाली तथा बालोतरा कलेक्टर श्री सुशील कुमार यादव अतिथि होंगे। कृष्ण जन्मोत्सव तथा स्नेह मिलन समारोह में नई कार्यकारिणी शपथ ग्रहण, विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले बच्चों एवं समाज बंधुओ का सम्मान, बच्चों की कृष्ण वेशभूषा, बच्चों तथा महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, गेम्स ऐक्टिविटी, वरिष्ठजन सम्मान होगा। समारोह में रेजांगला युद्ध के 114 अहीर शहीदों की फोटो प्रदर्शनी लगाई जाएगी। समाज में शैक्षिक और बौद्धिक विकास पर विचार विमर्श तथा समाज में फैली सामाजिक बुराइयों पर मंथन होगा। समारोह पूर्व तैयारी मीटिंग में अध्यक्ष जगदीश यादव, संरक्षक शैलेश यादव, चेतन यादव, संजय यादव, संतोष यादव, गजेंद्र सिंह यादव, रामराज यादव, अमर सिंह यादव, कृष्ण कुमार यादव, सुरेंद्र सिंह यादव, ओमप्रकाश यादव, मुकेश यादव, रामावतार यादव सुनील यादव, सुनील यादव, प्रवीन यादव तथा राजेश कुमार यादव उपस्थित रहे।

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.