यादव समाज पदाधिकारियों ने कथा व्यास श्री रामविचार महाराज का किया अभिनंदन

यादव समाज पदाधिकारियों ने कथा व्यास श्री रामविचार महाराज का किया अभिनंदन यादव समाज पदाधिकारियों ने कथा व्यास श्री रामविचार महाराज का किया अभिनंदन यादव समाज पदाधिकारियों ने कथा व्यास श्री रामविचार महाराज का किया अभिनंदन यादव समाज पदाधिकारियों ने कथा व्यास श्री रामविचार महाराज का किया अभिनंदन

केके कॉलोनी में आयोजित हो रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आज समापन हुआ। इस समापन अवसर पर सैकड़ो महिला पुरुषों ने आत्म विभोर होकर गीता ज्ञान रस का आनंद लिया। ललित यादव तथा उनके माताजी पुष्पा यादव सहित समस्त परिवार द्वारा स्व. रमेश चंद यादव तथा स्व. सोहन लाल यादव की स्मृति में इस कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन करवाया। कलश यात्रा के साथ शुरू हुए आयोजन में सात दिन तक श्लोकों, कहानी तथा रोचक प्रसंगों के द्वारा भागवत गीता ज्ञान रस बहा। ज्ञान के इस महाकुंभ में भागवत महात्म्य, सृप्ति वर्णन, कपिलोपाख्यान, ध्रुव चरित्र, नृसिंह अवतार, प्रहलाद चरित्र, गजेन्द्र उद्धार, वामनावतार, रामावतार, श्री कृष्ण जन्म (नन्दोत्सव) श्रीकृष्ण बाललीला, माखन लीला, गौचारण, गोवर्धन पूजा, रूक्मणी विवाह, सुदामा चरित्र, द्वारिका लीला आदि का शानदार व्याख्यान प्रस्तुत किया तथा विभिन्न पात्र जीवंत स्टेज पर भी प्रदर्शित किए गए।

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.