यादव अहीर समाज ने स्नेह मिलन में वरिष्ठजन सम्मान किया शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए बालिका शिक्षा को प्राथमिकता में रखें- आरजेएस रजनी यादव
यादव अहीर समाज जोधपुर का स्नेह मिलन तथा वरिष्ठजन सम्मान समारोह गांधी शांति प्रतिष्ठान में आयोजित किया गया। इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आरजेएस रजनी यादव रही। तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज के संरक्षक वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ शैलेश यादव, शिक्षाविद डॉ नंदकिशोर यादव, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ रणजीत सिंह यादव, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ नरेंद्र कुमार यादव, कन्वीनर कर्नल प्रकाश चंद यादव, वरिष्ठ वनस्पति वैज्ञानिक डॉ पुष्पा कुमारी, इंजीनियर लीना यादव तथा तरूणा यादव रही। स्वागत भाषण में समाज अध्यक्ष जगदीश यादव ने समाज की वर्तमान गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए भविष्य के लक्ष्य के तहत सरकार द्वारा बड़ली में आवंटित जमीन में सामुदायिक भवन, हॉस्टल, लाइब्रेरी निर्माण हेतु समाज से आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आरजेएस रजनी यादव ने कहा कि समाज संगठित होकर आगे बढ़े तथा एक दूसरे का सहयोग करते रहे। शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए बालिका शिक्षा को प्राथमिकता में रखें। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक और गेम्स एक्टिविटी का आयोजन किया गया।
