यादव अहीर समाज की प्रतिभाओं का सम्मान, नंदोत्सव मनाया,
जोधपुर। यादव अहीर समाज जोधपुर का नंदोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह गांधी शांति
प्रतिष्ठान में आयोजित हुआ। समारोह में सभी अतिथियों का
साफा, शॉल, दुपट्टा पहनाकर तथा अभिनंदन पत्र व भगवत गीता भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जगदीश यादव ने स्वागत उद्बोधन में सभी का स्वागत अभिनंदन करते हुए समाज
की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पूर्व सांसद तथा राजस्थान यादव महासभा के अध्यक्ष डॉ करण सिंह यादव ने समाज उत्थान और
संगठित रूप से आगे बढने पर जोर देते हुए कहा कि हमें सामाजिक एकता को बनाए रखने के लिए लगातार संवाद करते रहना है साथ
ही समाज को शैक्षिक और
बौद्धिक संस्थाओं के निर्माण पर फोकस करना चाहिए ताकि हम शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ सके तथा बौद्धिक रूप से संवाद करके समाज के उत्थान की ओर अग्रसर
हो सके ।
जयपुर जिला देहात यादव महासभा के अध्यक्ष तथा विशिष्ट अतिथि डॉ जगदीश खातोदिया ने कहा कि समाज को दहेज प्रथा, मृत्यु भोज, विवाह समारोह में अनावश्यक खर्चों पर पाबंदी लगाकर ज्यादातर पैसा शिक्षा पर खर्च करना चाहिए। मुख्य अतिथि डॉ करण सिंह यादव के साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ जगदीश खातोदिया, डॉ रामगोपाल यादव, डॉ रामरतन यादव, प्रोफेसर आरके यादव, प्रोफेसर संदीप यादव आईआरएस रवि यादव, इपीएफओ के असिस्टेंट कमिश्नर संदीप यादव, निहाल सिंह यादव, बालूराम
काकोडिया तथा श्रीमती विद्या यादव ने मंच साझा किया । कार्यक्रम में ईटी प्रभारी राम अवतार यादव के द्वारा तैयार की गई यादव समाज जोधपुर की वेबसाइट को मुख्य अतिथि के द्वारा लॉन्च किया गया। नंदोत्सव पर यदुनंदन मेधा छात्रवृत्ति की शुरुआत की गई ।
मारवाड़ में पदस्थापित 65 शिक्षकों, एसएन मेडिकल कॉलेज तथा एम्स में मेडिकल अध्ययनरत
80 छात्र छात्राओं, एमबीएम यूनिवर्सिटी तथा आईआईटी में अध्यनरत 45 तकनीकी छात्र छात्राओं,
कृषि विश्वविद्यालय तथा आयुर्वेद में अध्यनरत 32 छात्र छात्राओं, 10वीं 12वीं में उच्च अंक प्राप्त 25 छात्र छात्राओं तथा 10 खिलाडियों को सम्मानित किया गया। मंच संचालन राज कुमार यादव ने किया।
