समाज के विकास का आधार शिक्षा तथा महिला सशक्तीकरण

समाज के विकास का आधार शिक्षा तथा महिला सशक्तीकरण समाज के विकास का आधार शिक्षा तथा महिला सशक्तीकरण

समाज के विकास का आधार शिक्षा तथा महिला सशक्तीकरण है – राज्यसभा सांसद संगीता यादव
समाज सकारात्मक सहयोग के साथ आगे बढ़ रहा है – अध्यक्ष जगदीश यादव

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री तथा राज्यसभा सांसद माननीय संगीता यादव के जोधपुर आगमन पर यादव समाज के प्रतिनिधियों ने स्वागत अभिनंदन किया तथा समाज के विकास पर विचार विमर्श किया। जोधपुर संभाग की नगर निकायों की चुनाव प्रभारी श्रीमती यादव के जोधपुर पधारने पर यादव समाज द्वारा साफा, पीत वस्त्र पहनाकर तथा गुलदस्ता एवं भागवत गीता भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया। श्रीमती यादव ने समाज के विकास और गतिविधियों पर आपसी संवाद करते हुए कहा कि समाज की उन्नति के लिए महिला सशक्तिकरण और शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के साथ ही युवाओं को राजनीति में सक्रिय भागीदारी करना चाहिए। समाज अध्यक्ष जगदीश यादव ने समाज की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि समाज सामाजिक और शैक्षणिक स्तर पर लगातार उन्नति करते हुए आपसी सहयोग द्वारा संगठनात्मक रूप से आगे बढ़ रहा है। युवा अध्यक्ष चेतन यादव ने बताया कि आने वाले समय में समाज शिक्षा के क्षेत्र में विशेष उन्नति के लिए छात्रावास का निर्माण करेगा तथा समाज के लिए आधुनिक सुविधाओं युक्त पुस्तकालय और कोचिंग शुरु करेगा। कुड़ी वार्ड नं 52 के पार्षद संजय यादव ने बताया कि समाज राजनैतिक रूप से सशक्त हो रहा है। तथा कुड़ी, बासनी, के के कॉलोनी एवं भगत की कोठी के वार्डो से पार्षद प्रत्याशी उतारे जाएंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष जगदीश यादव के साथ ही युवा अध्यक्ष चेतन यादव, सचिव राजकुमार यादव, कोषाध्यक्ष संजय यादव, सहकोषाध्यक्ष संतोष यादव, संयुक्त सचिव अमर सिंह यादव, कार्यकारिणी सदस्य राजेश यादव, शेर सिंह यादव सहित भाजपा महिला मोर्चा हरियाणा राज्यसचिव बबीता तंवर, अनिल कुमार तथा रेलवे ओबीसी कर्मचारी संघ के मंडल उपाध्यक्ष दुर्गाराम सेन उपस्थित रहे।

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.